फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 25 से कम हुए यात्री तो रात में अड्डे से नहीं संचालित होंगी बसें

Wed, 27 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कोहरे का असर लंबी रूट की बसों पर भी पड़ने लगा है। कोहरे में सुरक्षित संचालन हो, इसलिए 25 से कम यात्री होने पर रोडवेज बसें रवाना नहीं होंगी। इससे कम होने पर बस सेवा को निरस्त किया जाएगा। यह नियम वातानुकूलित सहित सभी बसों पर लागू होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहारनपुर रीजन में छह डिपो हैं। इनमें 600 से अधिक बसों का बेड़ा है। सर्दियों के मौसम में परिवहन निगम बसों की समय सारिणी बदल देता है। सुबह और शाम की अंतिम बस सेवा के फेरे कम कर देता है, ताकि कोहरे में संचालन पर ज्यादा असर न पड़े। एक कारण यह भी है कि कोहरा होने से सुबह और शाम को यात्री कम निकलते हैं। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या होती जा रही है, जिसका असर परिवहन निगम के राजस्व पर पड़ रहा है। रोडवेज ने आदेश दिया है कि लंबी दूरी की बसों को कम से कम 25 यात्री होने पर ही संचालित किया जाए, अन्यथा इन बसों की रूट पर नहीं भेजा जाए।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोहरे को देखते हुए रात के समय लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ जाने वाली बसों में 25 से अधिक यात्री होने पर ही चलाया जाएगा। इससे कम यात्री होने पर बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें