सहारनपुर। दिल्ली रोड पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। इसमें 500 से अधिक बसें लगाई जाएंगी, जो लोगों को लेकर रैली स्थल पर पहुंचेंगी। कई मार्गों पर बसों की संख्या कम रहेगी तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, सहारनपुर-बड़गांव, सहारनपुर-बेहट, सहारनपुर-देवबंद-मुजफ्फरनगर मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन होता है। इन मार्गों पर रोडवेज की भी बसें चलती हैं। अब शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर आ रहे हैं। उनकी इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। रैली में पहुंचने के लिए लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए प्राइवेट बसों को अधिग्रहित किया जा रहा। बसों के अलावा छोटे वाहनों से लोगों को रैली स्थल पर लाया जाएगा। बसें रैली में आने से कई मार्गों पर किल्लत हो जाएगी। लोगों का सफर करना मुश्किल भरा रहेगा।