फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल चुंगी से होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल चुंगी से होगा बसों का संचालन
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जाने वाली रोडवेज बसों का बुधवार से फिर से जेल चुंगी से संचालन होगा। बसों को कांशीराम कालोनी से जेल चुंगी शिफ्ट कर दिया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रोडवेज बसों का दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी से संचालन हो रहा था। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
14 जुलाई को कांवड़ यात्रा शुरू हो गई थी। इससे पूर्व जेल चुंगी से उत्तराखंड, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ आदि जिलों की संचालित होने वाली बसों को कांशीराम कालोनी में शिफ्ट कर दिया था। कांवड़ यात्रा के दौरान कांशीराम कालोनी से ही बसों का संचालन हुआ। यहां बसों की भीड़ इतनी हो गई थी कि यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि यहां पहले से ही शामली, बागपत और बड़ौत आदि जगहों की बसें चल रही थी। अस्थायी बस स्टैंड कांशीराम कालोनी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से भी यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ा। मंगलवार को कांवड़ यात्रा का समापन हुआ तो परिवहन निगम और यातायात पुलिस ने बसों के स्थानांतरण को लेकर मंथन किया। जिसमें निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई यानी बुधवार से उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा की बसें जेल चुंगी से चलाई जाएगी। कांशीराम कालोनी से बसों को शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में शिफ्ट की गई बसों का बुधवार से पुन: जेल चुंगी से संचालन किया जाएगा। इसको लेकर एसपी सिटी से वार्ता हो गई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जाने वाली बसों को जेल चुंगी पर स्थानांतरण कर दिया है। - एलके त्रिवेदी, एआरएम, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें