फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हिंडन के बहाव में फंसी बस, लोगों की अटकी सांसें, नदी का जलस्तर बढ़ने से बचे बस सवार यात्री

Sun, 09 Jul 2023 10:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नदी में पानी देखकर बस सवार यात्रियों की सांसें थमी रह गई। नदी किनारे पानी कम होने का इंतजार कर रहे लोगों ने बामुश्किल बस सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
हिंडन के बहाव में फंसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के छुटमलपुर में देर शाम सवारियों को लेकर सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग से बेहट जा रही प्राइवेट बस हिंडन नदी के तेज बहाव के बीच जाकर बंद हो गई। इस दौरान नदी में पानी देखकर बस सवार यात्रियों की सांसें थमी रह गई। नदी किनारे पानी कम होने का इंतजार कर रहे लोगों ने बामुश्किल बस सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम करीब साढे़ छह बजे बिहारीगढ़ से बेहट के लिए एक यात्री बस सवारी लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक बाकरपुर निवासी सोनू जैसे ही हिन्डन नदी के बीच बस लेकर पहुंचा तो नदी में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया और बस नदी के बीच जाकर बंद हो गई। बस में सवार यात्रियों की नदी का नजारा देखकर डर के मारे सांसे थमी रही। 

 

गनीमत रही कि हिंडन नदी के किनारे काफी संख्या में राहगीर पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे उन्होंने तुरंत बस सवार यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। बरसात के दिनों में हिंडन नदी में इस तरह के मामले अक्सर देखने को मिलते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद भी शासन द्वारा हिंडन नदी के पुल निर्माण की खातिर कोई भी सुध नहीं ले रहा। इससे क्षेत्रवासियों में सरकार के प्रति नाराजगी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें