फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिस्टल साफ करते समय चली गोली, दरोगा घायल

Thu, 18 Jan 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिस्टल साफ करते समय पैर में गोली लगने से नगर कोतवाली की पीआरवी पर तैनात दरोगा घायल हो गए। दरोगा को बुधवार को रुड़की में फायरिंग अभ्यास के लिए जाना था। उपनिरीक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद बुलंदशहर निवासी दरोगा शांति प्रकाश परिवार के साथ देवबंद में रहते हैं। वह नगर कोतवाली की पीआरवी पर तैनात हैं। बुधवार को जनपद हरिद्वार के रुड़की में फायरिंग अभ्यास में दरोगा को शामिल होने जाना था। फायरिंग अभ्यास से पूर्व मंगलवार की शाम दरोगा नगर कोतवाली में अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो उनके पैर में लगी। इससे वह घायल होकर गिर गए।
दरोगा को लहूलुहान हालत में साथी पुलिसकर्मियों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पता लगते ही एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा नगर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दरोगा की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में उनका उपचार चल है। पिस्टल साफ करते समय गोली पैर में लगने से दरोगा घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें