फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लखनऊ चलो अभियान के तहत बसपाइयों की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। राजनीतिज्ञ व समाज सुधारक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ चलो अभियान के तहत बसपाइयों ने खेड़ामुगल में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं ने 9 अक्तूबर को लखनऊ चलने का आह्वान किया। बैठक में बसपा कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि कांशीराम ने हमें सिखाया कि संघर्ष के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता, हम नौ अक्तूबर को लखनऊ में एकजुट होकर उनके विचारों को आगे बढ़ाएंगे। जिला संयोजक सुशील जायसवाल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांशीराम के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर सुभाष चंद्रा, मुकेश कुमार, संजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, पीतम सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें