निकाय चुनाव में परचम लहराएगी बसपा
फोटो- 24
चिलकाना। बसपा की एक दिवसीय सेक्टर समीक्षा बैठक में उत्तराखंड तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि बसपा निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मेयर एवं चेयरमैन पद पर कब्जा करेगी।
यहां एक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नरेश गौतम ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बहनजी को इस देश की प्रधानमंत्री बनाने का काम किया जाएगा। पश्चिम प्रदेश संयोजक तथा पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी का बेस वोट आज भी बसपा के साथ है। कार्यक्रम को मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद सहगल, विधानसभा अध्यक्ष संजीव कुमार, राजकुमार, रवि सहगल, शाहनवाज खान आदि ने भी संबोधित किया।
जिला सचिव बलेन्द्र सहगल, मोदी कुमार, अंकुर चौधरी, सेक्टर अध्यक्ष सन्दीप बौधियांन, डा. विजयपाल, डा. चंद्रेश, सुखपाल, धर्मवीर, राव अखलाक, संजीव कर्णवाल आदि रहे।
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे चिलकाना के दोनों पूर्व चेयरमैन
चिलकाना से नगर निकाय का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दोनों ही गुटों में आपसी मतभेद होने के कारण उनके नेता जायर हुसैन चांद एवं अकबर कुरैशी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। ना ही इनका कोई समर्थक बैठक में नजर आया। उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।