फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की बैठक में महायोजना 2031 को लेकर मंथन किया गया। इसमें महानगर के आवासीय एवं औद्योगिक विकास को लेकर विचार विमर्श हुआ।
शुक्रवार को मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें विचार किया गया कि महानगर में आवासीय क्षेत्र किस तरफ विकसित हो रहा है और उसके लिए लोगों को क्या क्या सुविधाएं दी जानी चाहिए। साथ ही इस पर भी विचार हुआ कि औद्योगिक क्षेत्र का किस दिशा में विकास हो रहा है और उसके लिए किन बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकताएं हैं।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की सचिव गजेंद्र कुमार ने बताया कि विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 शासन को भेज रखी है। उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों की अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, और मंडलीय प्लानर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें