स्टेडियम में बॉक्सिंग का ट्रायल कल
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता छह से आठ सितंबर तक झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता के लिए जनपद के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है, जिसका ट्रायल तीन सितंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अनुज कुमार ने बताया कि ट्रायल सुबह 10 बजे से होगा। इच्छुक सीनियर खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, मेडिकल कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा।