फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुकिंग शुरू, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा सोलर पंप

Wed, 03 Jul 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत सोलर पंप की बुकिंग शुरू हो गई है। जनपद को इस वर्ष के लिए 770 सोलर पंप का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सोलर पंप के लिए बुकिंग विभागीय वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर की जा रही है। वर्ष 2024-25 के लिए जनपद को 770 सोलर पंप का लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसान विभागीय वेबसाइट पर सोलर पंप की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के लिए टोकन मनी की धनराशि पांच हजार रुपये निर्धारित है। कृषि निदेशालय लखनऊ से बुकिंग कंफर्म होने के बाद किसान अंश की धनराशि जमा करानी होगी। जिन किसानों ने पहले से ही सोलर पंप की बुकिंग करा रखी है वे विभागीय वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in से चालान निकलवाकर नौ जुलाई तक कृषक अंश की धनराशि बैंक में/ऑनलाइन जमा करा दें। अंतिम तिथि के बाद कृषक अंश की धनराशि जमा नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें