फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस दशहरे से पहले भेजा है। सहारनपुर सेक्शन के करीब 2300 कर्मचारियों के खातों में रेलवे ने बोनस खाते में डाल दिया है। रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने खातों में बोनस आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सरकार दीपावली से पहले रेल कर्मियों के खाते में बोनस भेजती है। इस बार भी रेल कर्मियों का बोनस खातों में आ गया है। सरकार ने रेलकर्मियों का 78 दिन के बोनस भेजकर सौगात दी है। आदेश जारी होने के बाद सभी संवर्ग के कर्मचारियों के खाते में 17,951 रुपये भेज दिया गया। इससे सहारनपुर सेक्शन के लगभग 2300 रेल कर्मियों को लाभ मिला है।
तीन अक्तूबर को ही बोनस खातों में आ गया था। दीपावली से पहले बोनस मिला तो रेलवे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन अध्यक्ष एसएस वालिया ने कहा कि सरकार ने दीपावली से पहले बोनस भेजकर राहत दी है। प्रत्येक कर्मचारी के खाते में 17,951 रुपये डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें