छुटमलपुर(सहारनपुर)। कस्बे में शुक्रवार सुबह रुड़की रोड पर मिला शव विजय कुमार निवासी डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार का था। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को छुटमलपुर में शव मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद वह शनिवार रात फतेहपुर थाने पहुंचे। मृतक के भाई तेजपाल ने बताया कि विजय उत्तराखण्ड रोडवेज में परिचालक के रूप में कार्य करता था और काफी शराब पीता था। वह अविवाहित था। वह उसकी कल से ही तलाश कर रहे थे। विजय के भाई ने बताया कि वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में उनके भाई का शव उन्हें सौंप दिया जाए। सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम करने से मना कर रहे हैं। उन्हे इसके लिए समझाया जा रहा है।