फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, एक की नहीं हो सकी पहचान

Thu, 16 Nov 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा/नागल। सरसावा की शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, नागल में भी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पौने आठ बजे रेलवे सरसावा ने पुलिस को ग्राम जलालपुर के समीप ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना दी। जानकारी मिलने पर शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज विकास सिंघल मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। उसकी उम्र 28 से 30 वर्ष के करीब होगी। जिसने हरे रंग की पैंट पहनी थी। शव की हालत ऐसी थी कि उसे पहचान पाना मुश्किल था। शिनाख्त नहीं होने के कारण मृतक के शव को सील कर मोर्चरी भिजवा दिया गया।
उधर, नागल में बृहस्पतिवार सुबह गांव बडूली के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मेहरबान 21 पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला अशरफ अली गंगोह के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि माना जा रहा है कि बुधवार रात किसी ट्रेन से कहीं जाते समय नीचे गिरकर युवक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें