संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 21 नवंबर को चार श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया है। यह चार श्रम संहिताएं श्रम सुधार के नाम पर जारी की गई हैं, जो बड़े व्यवसाय और कारपोरेट हितों के मुखिया के लिए शोषण को संस्थागत करने की कोशिश करती हैं। यह श्रम संहिताएं सरकार के दावे की पोल खोलती हैं। सेल्स प्रमोशन इम्प्लॉइज को कानूनों को खत्म कर दिया है। एसोसिएशन ने जन विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही 24 से 26 नवंबर तक काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान रजनेश चौहान, गौतम जोशी, अनुराग भटनागर, अकित कुमार, नंदन शर्मा, मोहित कुमार, सागर, नितिन आदि मौजूद रहे।