फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नारेबाजी के बीच भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया दिल्ली कूच

Fri, 15 Mar 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल/छुटमलपुर। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर से कार्यकर्ता ट्रेन, बस और निजी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली कूच से पहले किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद और एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून लेकर रहेंगे आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिहारीगढ़, छुटमलपुर, सरसावा और बेहट क्षेत्र के कार्यकर्ता पहले नागल पहुंचे। वहां वे बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए। भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जब तक किसान संगठित होकर एक मंच पर नहीं आएगा तब तक किसानों के अधिकारों का हनन होता रहेगा। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
पश्चिमी प्रदेश के प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार को पूंजीपति चला रहे हैं। यही वजह है कि सरकार एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून लागू नहीं कर रही है। किसान अपने अधिकारों को लेकर रहेगें। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी और चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांग पूरी करें नहीं तो लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा। संजील आमकी, अमित मुखिया, सुरेश प्रमुख, रामवीर सिंह, केहर सिंह, सचिन, जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें