फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने 15 मिनट तक रखा चमारीखेड़ा टोल फ्री

Thu, 30 Nov 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
चमारीखेड़ा टोल की लेन फ्री कराकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। श्रोत भाकियू
विज्ञापन
छुटमलपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार की सुबह करीब 15 मिनट तक चमारीखेड़ा टोल फ्री रखा। हालांकि बाद में आंदोलन वापसी का निर्णय लिए जाने पर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लौट गए।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद सुबह 9 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह और युवा विंग के जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए चमारीखेड़ा टोल पहुंचे। जहां उन्होंने टोल की सभी लेन फ्री करते हुए दरी बिछा कर धरना देना शुरू कर दिया। चौधरी रघुबीर सिंह का कहना था कि सरकार और प्रशासन किसानों की आवाज को दबाना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौधरी युद्धवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका जाना सरकार का कायरतापूर्ण कदम है। युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता सरकार की तानाशाही के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
इसी दौरान चौधरी युद्धवीर सिंह के रिहा होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद कार्यकर्ता लौट आए। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, ब्लाॅक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद उगेश कांबोज, चौधरी पदम सिंह, जिला मंत्री केहर सिंह, अनूप सिंह प्रधान, नईम मालिक, मोनू मलिक, चौधरी रामवीर, राजेश कांबोज, बुरहान अहमद, साहिब अंसारी, जाबिर अंसारी, अयान आजम, असलम, अल्ताफ अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें