फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत को अदालत में दी चुनौती

Thu, 01 Jun 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर निकाय चुनाव में देवबंद से चेयरमैन पद पर हुई भाजपा की जीत को सपा प्रत्याशी रही जहीर फातिमा ने अदालत में चुनौती दी है। जिला न्यायालय में याचिका दायर कर मतगणना में धांधली कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना की मांग की गई। अदालत ने इस संबंध में राज्यमंत्री बृजेश सिंह, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष, डीएम व एसडीएम समेत 27 को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई को पांच जुलाई नियत की गई है।
विज्ञापन


न्यायालय जिला जज के यहां दायर याचिका में पूर्व विधायक माविया अली की पत्नी जहीर फातिमा ने कहा है कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में वह देवबंद में अध्यक्ष पद से सपा की अधिकृत प्रत्याशी थी। आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल भाजपा के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह के दबाव में आकर सरकारी मशीनरी ने चुनाव में धांधली कर उन्हें हराने का काम किया है। पहले मतदान के दिन फर्जी वोटिंग कराई गई। इसके बाद मतगणना में भारी धांधली की गई। मतगणना के दौरान प्रत्येक बूथ पर वोटों में हेराफेरी की गई। उनके मुख्य चुनाव अभिकर्ता ने बार-बार मौखिक व लिखित रूप में पुनर्मतगणना कराने की मांग की, लेकिन अधिकारी इसे अनसुना करते रहे। उनके मतपत्रों को भाजपा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के मतपत्रों के बंडल में मिलाते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम किया गया। अधिकारियों की धांधली का सबसे बड़ा सबूत यह भी है कि कुल डाले गए वोटों की संख्या और मतगणना होने वाले मतों की संख्या में ही 1430 वोटों का बड़ा अंतर है। याचिका में इन तथ्यों के आधार पर पुन: मतगणना कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें