गंगोह। भाजपा की कैराना लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बिहार से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है वहीं पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। सरकार निष्पक्ष रूप से जनहित की योजनाएं बनाकर सर्व समाज में पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रही है।
बाबा हरीदास मार्ग स्थित एक सभागार में आयोजित सम्मेलन में सांसद विवेक ठाकुर ने भाजपा सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। कहा कि सरकार का विजन और नीति बहुत ही स्पष्ट है। कहा कि एक भूतपूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि ऊपर से 100 पैसा भेजता हूं, लेकिन जनता के पास 15 पैसा पहुंचता है, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को सौ पैसे भेजते हैं और पूरा सौ पैसा उनके पास पहुंचता है। सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निरवाल, विधायक कीरत चौधरी, आदि ने भी संबोधित किया।
मोहर सिंह पुंडीर, पदम सिंह, रूबी चौधरी, राकेश आर्य आदि रहे। संचालन जितेंद्र जागलान ने किया। संवाद