भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथिगण
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा सांसद और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों ने जनता को सुशासन दिया है। पूर्व की सरकारों ने जनता का शोषण किया था।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने विभिन्न योजनाएं चलाकर सर्वसमाज का विकास किया है। जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। 2022 के चुनाव में प्रचंड बहुमत से प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सिंह, भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विपिन चौधरी, डीके शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मेलाराम पंवार, शीतल विश्नोई, योग चुघ, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।