फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार : अजय राय

Mon, 01 Jul 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
लखनौती में पीड़ित परिवार से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व सांसद इमरान मसूद। संवाद
विज्ञापन
लखनौती/सहारनपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीड़ द्वारा मारे गए लखनौती के दो भाईयों के घर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल परिवार से मिला। परिवार को सांत्वना देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार एक-एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। भाजपा सरकार युवाओं भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। एक तरफ मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं तो दूसरी तरफ पेपर लीक हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद इमरान मसूद ने प्रतिनिधि मंडल के साथ गांव लखनौती में मृतक चांद और उसके चचेरे भाई सद्दाम के परिवार से मिलकर सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। लोकसभा चुनाव में युवाओं ने भाजपा को सबक सिखाया है। आने वाले समय में देश की जनता भाजपा सरकार को अच्छी तरह सबक सिखाएगी। कहा कि राहुल गांधी को युवाओं और देश के भविष्य की चिंता है। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार इतनी निर्दयी है कि मृतकों के शवों को लाने के लिए वाहन भी उपलब्ध नहीं कराया।
प्रतिनिधि मंडल में विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, महासचिव अनिल यादव, अहमद हमीद, सचिव देवरंजन, जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, नोमान मसूद, संदीप चौधरी, हमजा मसूद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा को लेकर एसडीएम संगीता राघव, तहसीलदार जसमिंद्र सिंह व सीओ शशि प्रकाश शर्मा सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन


हिमाचल के नहान में हुई घटना पर चुप क्यों है कांग्रेस
सहारनपुर। सपा नेता फरहाद आलम गाडा ने जारी किए बयान में कहा कि अलीगढ़ और छत्तीसगढ़ में मॉब लिचिंग की घटनाएं हुई हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इन घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार है। हिमाचल के नहान में पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम दुकानदार के साथ उत्पीड़न, मारपीट और अत्याचार हुआ। इस पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी क्यों चुप हैं। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल रविवार को छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए लखनौती निवासी दो भाईयों के परिवार से मिला, लेकिन हिमाचल की घटना पर कांग्रेस क्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें