फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार अपना रही पिछड़ा वर्ग विरोधी नीति: मुजफ्फर

विज्ञापन
गर निगम चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण व प्रतिनिधित्व लागू करने के संदर्भ में सिटी मजिस्ट्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर निकाय चुनावों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते ही नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को उनके हक से वंचित किया जा रहा है। चुनावों में आरक्षण अति पिछड़ों का हक है और कांग्रेस उसे दिलाकर रहेगी।
अशोक सैनी ने कहा कि यदि सरकार आरक्षण व्यवस्था की घोषणा से पहले कानून के अनुसार एक आयोग का गठन कर सर्वेक्षण कराती तो यह स्थिति न बनती। भाजपा सरकार ऐसा करके पिछड़े वर्ग को मिल रहे संवैधानिक आरक्षण को समाप्त करने के षड्यंत्र रच रही हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती है।
विज्ञापन

इस दौरान सोमपाल कश्यप, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, शुभम प्रजापति, नितिन शर्मा, अशोक शर्मा, सोमपाल कश्यप, मधु सहगल, धर्मपाल जोशी, नसीब खान, वीरसेन उपाध्याय, मो. आरिफ मंसूरी, नरेंद्र सैनी, चेतराम, नीरज कपिल, जतिन शर्मा, छत्रपाल सैनी, प्रदीप कुमार, विक्की सैनी, मदन सैनी, दीपक कुमार सैनी, आशीष सैनी, अतुल सैनी, नवदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें