फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sat, 13 Jul 2024 03:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना नागल के गांव पनियाली निवासी सुशील 38 पुत्र अमर सिंह अपने गांव के साथी रोशन पुत्र वेदपाल के साथ सहारनपुर से गांव लौट रहा था। रास्ते में गढ़ी ताजपुर निवासी मनोज पुत्र राम किशन भी उनके साथ बाइक पर बैठ लिया। इसी दौरान वह मोटरसाइकिल में एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर जैस ही सड़क पर आए तो पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। अभी तक मामले तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें