फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 17 Mar 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। थाना क्षेत्र में देवबंद रोड स्थित गांव मुंडीखेड़ी चौराहे पर शुक्रवार की रात गश्ती पुलिस को दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। इनमें से एक की जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाने पर तैनात एसआई जसवीर सिंह देवबंद रोड पर गश्त कर रहे थे। गांव मुंडीखेड़ी के चौराहे पर गोगा म्हाड़ी के निकट उन्हें सड़क किनारे दो लोग गंभीर हालत में पड़े दिखाई दिएए पास ही उनकी बाइक पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन रास्ते में एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोनू (30)पुत्र राजू के रूप में हुई है। घायल अविनाश (25) पुत्र तेजपाल है। दोनों एक ही गांव अंबेहटा चांद थाना बड़गांव के हैं। उन्होंने बताया कि अभी घायल कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही दुर्घटना की वजह पता चल सकेगी। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें