फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेलीकाम कंपनी में काम करने वाले बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन

नानौता के मोहल्ला शेखजादगान निवासी अनसब (26) पुत्र अनवर सिद्दीकी टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की रात वह सिजूड क्षेत्र से घर लौट रहा था। रात आठ बजे जैसे ही वह सिजूड रजबहे की पटरी पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की खबर दी। पुलिस शव का पंचनामा भर मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें