फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। गांव सीकरी खुर्द निवासी सुफियान (22) पुत्र कयूम सोमवार को दोपहर के समय अपने गांव से चिलकाना की तरफ आ रहा था। जबकि दूसरा व्यक्ति बाइक से चिलकाना से सहारनपुर की तरफ जा रहा था। गांव पटनी के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में गांव सीकरी निवासी सुफियान सड़क पर गिरकर घायल हो गया। तभी एक कार ने सुफियान को कुचल दिया। दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस और ग्रामीणों ने घायल सुफियान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सुफियान ने दम तोड़ दिया। पुलिस सुफियान का पोस्टमार्टम करा रही है। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों बाइक को थाने ले आई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें