फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना की मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव के पास ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर चोरी मंडी के बीच सड़क किनारे सोमवार को सुबह के समय एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव के पास एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी हुई थी। राहगीरों ने पीआरवी को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक की पहचान का प्रयास किया। उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम अपलाना निवासी प्रदीप सिंह के पुत्र अजय सिंह राणा (25) के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रदीप किसी काम से चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में गया था तथा क्षतिग्रस्त बाइक भी अजय की ही है। उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि संभवत: रात्रि में घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी होगी जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार देर शाम परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है परंतु पुलिस अपनी ओर से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें