फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गंदेवड़-चिलकाना रोड पर गांव साढ़ौली कदीम के पास घूम पर बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार रात करीब सवा आठ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथौली निवासी प्रवीण (35) पुत्र चंद्रभान किसी काम से सहारनपुर गया था। लौटते समय गांव साढ़ौली कदीम के पास घूम पर उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रवीण बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा से उसे सीएचसी बेहट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन एवं पुलिस भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें