फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल

Fri, 08 Sep 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : फतेहपुर बस स्टैंड से नौगांवा जाने वाले रोड पर उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में अहसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट में मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम हुआ। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कुरडीखेड़ा निवासी अहसान (35) पुत्र इलियास अपने गांव के साथी लोकेश (30) पुत्र शोभाराम के साथ बाइक से थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव फैजाबाद अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। फतेहपुर बस स्टैंड से नौगांवा जाने वाले रोड पर उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में अहसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस घायल को सीएचसी बेहट लेकर पहुंची, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें