फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि किशोरी सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

नकुड़ निवासी शाहरुख (22) पुत्र गुल्लू , शाहरुल (18) पुत्र साजिद व शाहिना (15) किसी शादी समारोह के बाद गंगोह होते हुए अपनी बाइक से नकुड़ लौट रहे थे। गांव बुढ़नपुर के पास वह डंपर की चपेट में आ गए। शाहरुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी शाहरुख व शाहिना घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर रहे एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार बिना हेलमेट के थे। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें