फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 08 Apr 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। पंचकूला-देहरादून नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पटियाला के सनौर निवासी हर्ष कुमार (24) पुत्र सूरजमल अपने साथी शिवम पुत्र अंकित के साथ शनिवार को बाइक से हरिद्वार जा रहा था। रात आठ बजे लाखनौर पुल के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से बाइक चला रहे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। हर्ष हेलमेट लगाए था] जो दुर्घटना में टूट गया। मौके पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें