फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 15 Mar 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में बेहट रोड पर बाइक और टाटा मैजिक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। चालक टाटा मैजिक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और टाटा मैजिक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव टॉबर निवासी राकेश (50) बृहस्पतिवार की शाम बाइक पर बेटे विकास और पत्नी रानी के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नगराजपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वह बेहट रोड पर जब गांव देवला के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टाटा मैजिक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस और राहगीर राकेश को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में विकास और रानी को चोट नहीं आई। देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि टाटा मैजिक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें