फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सहारनपुर-विकासनगर मार्ग पर सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव गंदेवड़ निवासी उस्मान (32) पुत्र दिलशाद विकासनगर (उत्तराखंड) में बस चालक था। बुधवार सुबह वह बाइक से विकासनगर जा रहा था जैसे ही वह मिर्जापुर में अपूर्वा इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा तो उसकी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ा और उसकी तत्काल मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों को खबर की। मृतक के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें