फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, सरसावा। वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार त्यागी तहसील नकुड़ से घर लौटते वक्त ग्राम गदरहेड़ी के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। ग्रामीणों ने अधिवक्ता को उठाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। जहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सरसावा निवासी अधिवक्ता राजकुमार त्यागी (65) रोजाना बाइक से सरसावा से नकुड़ जाकर तहसील में प्रैक्टिस करते थे। बुधवार की शाम राजकुमार त्यागी ग्राम गदरहेड़ी के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार उनके सिर में गहरी चोट लगी हुई थी। ग्रामीणों ने अधिवक्ता को पहचान कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया तथा पुलिस को भी हादसे की सूचना दी। सिर में चोट के चलते मेडिकल कॉलेज में अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना सरसावा के अभिषेक नगर में रह रहे उनके परिजनों को दी। देर शाम पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में लगी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभवत: किसी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से अधिवक्ता घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें