फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चलती ट्रेन से गिर कर बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के साथ जा रहा था लुधियाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक के किनारे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने युवक की जेब से मिले मोबाइल पर उसके भाई से बात कर मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मंगलवार को सरसावा रेलवे स्टेशन से होकर बिहार से अमृतसर जा रही ट्रेन की बोगी की सीढ़ियों पर बैठा एक युवक अचानक रेलवे ट्रैक के समीप गिर पड़ा। ट्रेन गुजरने के बाद स्टेशन मास्टर ने युवक को मौके पर जाकर देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने जीआरपी सहारनपुर को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जीआरपी ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से मोबाइल मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान सज्जन 24 पुत्र मनोज मूल निवासी छपरा बिहार हाल निवासी लुधियाना के रूप में हुई। फोन पर उसके भाई अंकित ने बताया वे दोनों भाई काफी समय से लुधियाना में ही रहकर काम धंधा कर रहे थे। 10 दिन पहले बिहार अपने परिवार से मिलने गए थे तथा आज लौट रहे थे। उसका भाई भी उसी के साथ बोगी में सवार सीढ़ियों पर बैठा हुआ था कि अचानक झटका लगने से वो गिर पड़ा। जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें