सरसावा (सहारनपुर)। शाहजहांपुर रेलवे लाइनों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात थाना सरसावा पुलिस को खबर मिली की जलालपुर गांव के सामने रेलवे लाइन पर खंभा न 199/21 के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा है। खबर मिलते ही चौकी प्रभारी ब्रजपाल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास से यमुनानगर से लखनऊ का ट्रेन का टिकट एवं टूटा हुआ मोबाइल, करीब डेढ़ हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में डालकर मृतक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के चाचा अशोक यादव निवासी गोपाल गंज बिहार ने चौकी पर पहुंच शव की शिनाख्त अपने भतीजे अवधेशानंद यादव (35) पुत्र बैजनाथ यादव निवासी गोपालगंज बिहार के रूप में की। उन्होंने बताया कि अवधेश सोमवार शाम समय यमुनानगर से ट्रेन में सवार हो अपने घर जा रहा था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।