फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में लापरवाही का मामला: लिफ्ट में घुसते ही नीचे गिरा युवक, गर्दन में सरिया घुसने से मौत, ये है मामला

Fri, 26 May 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UP News : सहारनपुर में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां लिफ्ट में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल में खराब पड़ी लिफ्ट में घुसा युवक नीचे गिर गया और सरिया गर्दन में घुसने से उसकी मौत हो गई। हादसा मॉल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हुआ है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के बाद मॉल मैनेजर व कर्मचारी फरार हो गए। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की शाम करीब साढ़े बजे हुआ। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बहलोलपुर निवासी अमन कुमार (28) पुत्र राम सिंह हलवाई था। शुक्रवार की शाम वह चचेरे और तहेरे भाई पंकज, विपिन और सोनू के साथ दिल्ली रोड पर जीएनजी मॉल के पास हलवाई की दुकान खोलने के लिए किराए पर एक दुकान देखने आया था। दुकान देखने के बाद चारों जीएनजी मॉल में घूमने के लिए चले गए। अमन सहित चारों सीढ़ियों से मॉल की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। 

इसके बाद वह नीचे आने के बाद लिफ्ट के पास गए, लेकिन उन्हें नहीं पता था। वहीं, लिफ्ट खराब होने का मॉल प्रबंधन की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा था। यहां तक की लोगों को रोकने के लिए किसी तरह की बैरिकेडिंग भी नहीं कर रखी थी। लिफ्ट का बटन दबाया तो दरवाजे नहीं खुले। इसके बाद अमन ने लिफ्ट दरवाजे में हाथ से जोर लगाया तो वह खुल गए, लेकिन लिफ्ट में खड़े होने वाला फर्श नहीं था। 

विज्ञापन

बताया गया कि अमन कुमार का इस ओर ध्यान नहीं गया, वह जैसे ही अंदर घुसा तो सीधे नीचे बेसमेंट में जा गिरा और सरिया उसकी गर्दन में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मॉल का मैनेजर व अन्य कर्मचारी वहां से फरार हो गए। अमन के साथ आए विपिन, पंकज और सोनू ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी।

पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार की हसनपुर चौकी इंचार्ज सुनील नागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर ग्रामीण और परिजन भी जीएनजी मॉल पहुंचे। भीम आर्मी से कमल वालिया भी मॉल पहुंचे। उन्होंने मॉल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि लिफ्ट खराब है। इसके लिए कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा रखा है और न ही बैरिकेडिंग लगाकर लिफ्ट की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद किया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले
विज्ञापन

कमल वालिया का कहना है कि एक माह पूर्व भी मॉल प्रबंधन से कहा गया था कि या तो लिफ्ट को ठीक करा दें या यहां के हिस्से पर पूरी तरह सील लगाकर इसको बंद करा दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लापरवाही की वजह से अमन कुमार की जान चली गई।
 
यह भी पढ़ें: बवाल की तस्वीरें: वंदे मातरम के दौरान कुर्सी पर बैठे पार्षदों को पीटा, DM के सामने चले लात-घूंसे, बुलाई RAF

वहीं, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिजनों की ओर से मॉल के मैनेजर और स्वामी के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच में मॉल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें