फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमुख के गंगाजल से हो रहा भोले बाबा का जलाभिषेक

विज्ञापन
गंगा जल की बोतल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालु गोमुख के गंगाजल से भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। डाकघर से 30 रुपये में मिलने वाले गोमुख के गंगाजल की बोतल मांग 70 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

सावन में पवित्र गंगाजल का विशेष महत्व होता है। इस माह श्रद्धालु भगवान आशुतोष का गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं। पंचामृत अभिषेक में गंगाजल मुख्य है, जो श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल नहीं ला पा रहे हैं, वह डाकघर से 30 रुपये में 250 मिली लीटर गंगाजल की बोतल खरीदकर भोले बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। डाकघर में प्रतिदिन 130 से 140 बोतल बिक रही हैं। पहले इनकी संख्या में 25 से 30 थी। इन बोतलों में गोमुख से लाया गया गंगाजल आसानी से श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो रहा है।
तीन साल पहले शुरू हुई थी योजना
डाक विभाग के मीडिया प्रभारी संदीप भट्ट ने बताया कि डाक विभाग गंगोत्री स्थित गोमुख से गंगाजल लाता है। इस गंगाजल को फिल्टर करने के 250 मिली लीटर की बोतल में पैक करते हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में प्लांट लगा है। यहां से गंगाजल उत्तराखंड सर्किल क्षेत्र के डाकघरों में सप्लाई होता है।
विज्ञापन

श्रावण मास में बढ़ी मांग
अधीक्षक डाकघर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गोमुुख के गंगाजल की सावन माह में मांग बढ़ गई है। रोजाना बड़ी संख्या में 250 मिली लीटर वाली बोतल बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें