फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
बेहट में छात्र की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। राजस्थान के जालौर में छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की घड़े से पानी निकालकर पीने पर शिक्षक द्वारा पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में शनिवार की रात भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बेहट में कैंडल मार्च निकाला और हत्यारोपी शिक्षक को फांसी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भीम आर्मी के कार्यकर्ता मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। यहां से उन्होंने छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च मैन रोड, गांधी चौक से होते हुए शाकंभरी तिराहे पर पहुंचा, जहां मृतक छात्र को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय नौटियाल ने कहा कि भीम आर्मी इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने मृतक छात्र के परिवार के लिए राजस्थान सरकार से आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। मार्च में मोहित अंबेडकर, संदीप मौर्य, शुभम मौर्य, पंकज, राजू सिंह, अंकित कुमार, शिवम, अनुज, राजकुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें