फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur : भीम आर्मी की आज होने वाली महापंचायत स्थगित, जानें प्रशासन को किस काम के लिए दिया समय

Mon, 03 Jul 2023 12:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में सोमवार 3 जुलाई को होने वाली भीम आर्मी की महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रशेखर पर हुए हमले के विरोध में सोमवार 3 जुलाई को होने वाली भीम आर्मी की महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने जारी बयान में कहा कि पुलिस प्रशासन ने चंद्रशेखर के चार हमलावरों को गिरफ्तार किया है, मगर हम इस खुलासे से अभी संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को इसका समय दिया जा रहा है कि वह चंद्रशेखर पर हमला करने के साजिशकर्ता और हमले के पीछे जिन लोगों का हाथ हो उनको बेनकाब कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसलिए भीम आर्मी ने अभी फिलहाल 3 जुलाई सोमवार को होने वाली महापंचायत को स्थगित किया है।


विनय रतन ने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द इस षड्यंत्र का खुलासा करें। प्रशासन यह ना कह दे कि हमें समय नहीं दिया है। इसलिए इस महापंचायत को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र का खुलासा नहीं किया और हमला कराने वालों को बेनकाब नहीं किया तो महापंचायत की तिथि घोषित की जाएगी। तब तक कार्यकर्ता महापंचायत की तैयारी में जुटे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें