चिलकाना में गुरु गोरखनाथ जी का पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। कस्बे में नाथ संप्रदाय के गुरु गोरखनाथ जी का पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
सोमवार की देर शाम भगत रामपाल उपाध्याय के निवास पर गुरु गोरखनाथ जी की विशेष पूजा तथा हवन भगत रामपाल ने किया। पूजन में शामिल लोगों ने भगत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ जी नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक थे। उन्होंने समाज को नई दिशा प्रदान की। वह वीर सेनानायक जाहरवीर के गुरु थे। उन्होंने सदैव अधर्म का विरोध तथा सत्य का साथ दिया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में भगत अमितनाथ उपाध्याय, राजपाल सैनी, बालकृष्ण शर्मा, मनोज उपाध्याय, भगत जसबीर, हंस कुमार गिल, जायर हुसैन चांद, सतपाल कश्यप, आशु सैनी, अनुपम जैन आदि रहे। संवाद