फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय पर भाकियू का धरना शूरू

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाक्यू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लखीमपुर खीरी में चल रहे धरने पर पानी सहित अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं कराने से आक्त्रसेशित भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों का उत्पीड़न समाप्त नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की कलक्ट्रेट परिसर में बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद लखीमपुर खीरी में धरना स्थल पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने जाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने करीब सवा तीन बजे से जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जब लखीमपुर खीरी में 75 घंटे का धरना पहले से प्रस्तावित था तो वहां के प्रशासन ने पानी सहित अन्य सुविधाएं धरना स्थल पर क्यों उपलब्ध नहीं कराई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन किसानों का उत्पी?न कर रही है। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि किसानों की उपेक्षा का खामियाजा सरकार को भुगतना पडेगा। जब तक लखीमपुर खीरी में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती तक तक भाकियू का धरना जारी रहेगा।
चौधरी मेवाराम, मुकेश तोमर, जिले सिंह, संजय चौधरी, रघुवीर सिह, भूपेंद्र त्यागी, अजय कांबोज, डॉक्टर राजवीर सिंह, मनीष आमकी, सोनू, भाग सिंह, रविन्द्र सिंह, जयपाल प्रधान, जगपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अमित मुखिया, नीटू, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें