फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों पर 31 जुलाई को होगी भाकियू की पंचायत

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी से विभिन्ना समस्याओ को लेकर वार्ता भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सभी ब्लॉकों पर 31 जुलाई को होगी भाकियू की पंचायत
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर 31 जुलाई को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से तत्काल बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा कि पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने तक किसी भी किसान की आरसी ना काटी जाए। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता 31 जुलाई को जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर किसान पंचायत करेंगे। पहले सभी हाईवे पर चक्का जाम का आह्वान था, जिसे हरियाली तीज के त्योहार के चलते वापस लिया है, अब ब्लॉकों पर पंचायत होगी। जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने 31 जुलाई को विकास खंडों पर होने वाली किसान पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया। चौधरी मेवाराम, चौधरी मुकेश तोमर, चौधरी अशोक कुमार, बबली कांबोज, संजय सिंह, रघुवीर सिंह, केहर सिंह, सुरेश प्रमुख, योगेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, चौधरी जिले सिंह, सरदार भोला सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनुजवीर सिंह, अमित मुखिया, नरेंद्र सिंह, बबलू सिंह, कान सिंह राणा, ब्रजपाल सिंह, मूसा प्रधान, हाजी तहसीन, संजय चौधरी, मनोज कपासी, केहर सिंह आदि मौजूद रहे। बाद में डीएम से मिल कर उन्होंने अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें