फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकिमयू सिंघानिया ने दिया बड़गांव बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
बड़गांव बिजलीघर पर धरना देते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव। अपनी चार सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया से जुड़े किसानों ने बुधवार को बड़गांव बिजलीघर पर धरना दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए बड़गांव बिजली घर पहुंचे। जहां वे धरने पर बैठ गए। किसान बड़गांव को टाऊन लाइन से जोड़ने की मांग कर रहे थे। किसानों का आरोप था कि तीन साल पहले बड़गांव टाऊन लाइन से जुड़ा हुआ था, लेकिन तत्कालीन जेई ने ग्रामीण लाइन से जोड़ कर टाऊन लाइन के तार बेचकर गोलमाल कर दिया। उन्होंने मांग की कि खेत की बिजली फ्री दी जाए। जब तक टाऊन लाइन बनाई जाए तब तक ग्रामीणों से ग्रामीण लाइन का ही बिल वसूला जाए। धरनारत किसानों की मांग पर एसडीएम रामपुर संगीता राघव मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से वार्ता की। किसानों ने अपना चार सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिला धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें