फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 नवंबर को टोल प्रबंधक का घेराव करेगी भाकियू लोकशक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक में कोलकी टोल प्लाजा पर 21 को टोल प्रबंधक के घेराव करने की घोषणा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोलकी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता की जाती है। स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूला जा रहा है। अपने वाहनों से खेतों में जाने वाले किसानों से भी टोल वसूलना न्यायोचित नहीं है। बैठक में तय किया गया कि 21 नवंबर को टोल पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बैठक में नरेश राणा, राहुल खारी, आरिफ, विपिन, अमित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें