अग्रवाल धर्मशाला से शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर पंजाबी महासंगठन द्वारा निकाली गयी चेतन
सहारनपुर। बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाबी महा संगठन की ओर से भगत सिंह चेतना यात्रा निकाली, जो अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई। इसमें राज्यमंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी शामिल हुए।
यात्रा में तिरंगा लिए सैकड़ों युवक मेरा रंग दे बसंती चोला गाते हुए नगर के प्रमुख बाजारों मोरगंज, शहीद गंज और नेहरू मार्केट से होते हुए घंटाघर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे। यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चेतना यात्रा का नगर के व्यापारी, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश दुआ, योग चुग, मुकेश, गोविंदर सिंह, राकेश, आशु, नीरज कामरा, हरजीत सिंह नरूला, गोपाल मेहंदीरत्ता, सागर कटारिया, मदन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।