फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को मिले एकमुश्त समाधान योजना का लाभ-वर्मा

विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में एक मुश्त समाधान योजना की समीक्षा करती उप परिवाहन आयुक्त मेरठ सुनिता वर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मेरठ परिक्षेत्र की उप परिवहन आयुक्त सुनीता वर्मा ने कहा कि अधिकारी अधिक से अधिक लाभार्थियों को एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाएं। इस दौरान उन्होंने ट्रक, बस यूनियन पदाधिकारियों और वाहन स्वामियों को योजना की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेरठ परिक्षेत्र की उप परिवहन आयुक्त सुनीता वर्मा यहां संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कार्यालय में बेहतर रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उप परिवहन आयुक्त ने एकमुश्त समाधान योजना की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने ट्रक, बस यूनियन पदाधिकारियों और वाहन मालिकों से योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आरटीओ देवमणि भारतीय, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, आरआई अमित सैनी, ट्रक यूनियन ब्रित चावला, मामचंद गोयल, मुकेश त्यागी, जलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें