मां के भवन तक एलिवेटेड रोड बनाना प्रस्तावित
भूरादेव से मां शाकंभरी देवी के भवन तक सड़क मार्ग नहीं है। यहां पर श्रद्धालु शाकंभरी खोल से होकर भवन तक यात्रा करते हैं। बरसात के दिनों अक्सर खोल में पानी का सैलाब आता है। गत सप्ताह ही सीमा नामक श्रद्धालु की अचानक बाढ़ आने से मौत हो गई थी। भूरा देव से मां के भवन तक फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। सीएम योगी के आगमन के दौरान भी इसकी मांग उठी थी। अब सीएम कार्यालय से इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं।
बेहट से शाकंभरी तक 16 किलोमीटर मार्ग को सात मीटर से बढ़ा कर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिससे यात्रियों को आनेजाने में और अधिक सुविधा मिल जाएगी, साथ ही सड़क के किनारे यात्री विश्राम के लिए शेड्स, इंटरलाकिंग का कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए 20.04 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
- प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी
बेहट से शाकंभरी तक की सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास करा कर जल्द सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
- बृजेश सिंह, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री