फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रहें सावधान, डेंगू के सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। इलाज में लापरवाही करने से डेंगू खतरनाक साबित हो सकता है। जान भी जा सकती है। जिले के 170 गांव ऐसे हैं, जहां पर डेंगू का अधिक खतरा है। पिछले साल 438 लोगों को डेंगू ने चपेट में लिया था। चिकित्सकों के अनुसार, बुखार के साथ सिर में तेज दर्द, उल्टी आदि की समस्या हो तो लापरवाही न बरतें। उपचार कराएं।
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। किसी साल ज्यादा तो किसी साल कम। तमाम प्रयासों के बावजूद डेंगू मरीजों के आने का सिलसिला बरकरार है। इस साल अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 2019 से 2023 तक 1356 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
-
किस साल कितने डेंगू मरीज मिले
वर्ष मिले मरीज
2019 276
2020 21
2021 453
2022 168
2023 438
-
डेंगू के लक्षण

- तेज बुखार।

- त्वचा पर चकत्ते।

- सिर में तेज दर्द
- पीठ में दर्द।

- आंखों में दर्द।

- मसूड़ों से खून बहना।

- नाक से खून बहना।

- जोड़ों में दर्द।

- उल्टी, डायरिया।

ऐसेे करें बचाव

- कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान आदि प्रति सप्ताह खाली करें।

- टूटे हुए बर्तन, टायरों में पानी जमा न होने दें।

- घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली, पर्दे लगाएं।

- दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
- घर के आसपास साफ सफाई करें, फॉगिंग करवाएं।
-
वर्जन
डेंगू से बचाव के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए। अभी डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। इसलिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें