चिलकाना। बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर तथा उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम के नेतृत्व में कस्बे में पार्टी के बूथ तथा सेक्टर कमेटी के अध्यक्षों के आवासों पर नाम पट्टिकाएं तथा झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बूथ तथा सेक्टर अध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए। इस दौरान नकुड़ विधानसभा प्रभारी डॉ. सोनू कुमार सैनी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम खन्ना, चेयरमैन अकबर कुरैशी, राजू माजरा, डॉ. अहतेशाम, मोहित सैनी, नगर अध्यक्ष डॉ. अनोखेलाल, जयपाल सैनी, बाबू नसीम प्रधान, सोमचंद, ईशम सिंह, धूम सिंह, शिव कुमार सैनी, हाजी उवैश, मयंक कटारिया, इकबाल पटनी आदि रहे।