फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 20 दिन में ही उखड़ गया स्मार्ट सिटी योजना से बना बास्केटबॉल कोर्ट

Wed, 08 Feb 2023 10:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 51.78 लाख रुपये से तैयार किया गया बास्केटबॉल कोर्ट बनने के 25 दिन बाद ही उखड़ गया है। खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की ओर से पैक्सफेड के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा है, जिसमें लिखा गया है कि आपके द्वारा बनाया गया कोर्ट मात्र दस से 15 दिन में उखड़ गया है।
विज्ञापन
मरम्मत के बाद बास्केटबॉल कोर्ट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 51.78 लाख रुपये से तैयार किया गया बास्केटबॉल कोर्ट बनने के 25 दिन बाद ही उखड़ गया है। कई जगह से सिंथेटिक फूल गया है। कंपनी ने उन जगहों से सिंथेटिक को काटकर सिंथेटिक की ही नई टुकड़ी लगा दी है। कोर्ट के रंग से अलग रंग की टुकड़ी से कोर्ट पूरी तरह भद्दा भी नजर आ रहा है। खेल अधिकारी ने भी इस संबंध में पैक्सफेड के अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें कोर्ट को निम्न गुणवत्ता का बताया गया है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में करीब 20 करोड़ रुपये के कार्य हो रहे हैं। माना जा रहा है कि उक्त कार्य पूर्ण होने के बाद स्टेडियम में संसाधन और सुविधाएं कम से कम राष्ट्रीय स्तर की तो हो ही जाएंगी। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और सीईओ/नगर आयुक्त गजल भारद्वाज कार्यों में पूरी रुचि ले रहे हैं। वह समय समय पर स्टेडियम पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश देते रहे हैं। इसके बावजूद निर्माण एजेंसियों की लापरवाही सामने आ रही है।

स्टेडियम में बास्केटबॉल के सिंथेटिक कोर्ट के लिए स्मार्ट सिटी योजना से 51.78 लाख रुपये का बजट निर्धारित है। सिंथेटिक से बास्केटबॉल कोर्ट तैयार कर दिया गया है। छह जनवरी 2023 को तत्कालीन महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम और सीईओ गजल भारद्वाज ने उक्त कोर्ट सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया था, लेकिन बीते दिनों हुई बेहद हल्की बूंदाबांदी में कोर्ट पर बिछा सिंथेटिक जगह जगह से फूल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों का कहना है कि कोर्ट के लिए नया बेस बना था, जिसमें नमी थी। नमी के कारण सिंथेटिक में हवा आ गई है, जिसकी वजह से वह फूल गया है। खास बात यह है कि कोर्ट की मरम्मत कराने में भी इतनी लापरवाही बरती गई है कि मरम्मत की जगहों से कोर्ट का रंग ही बदल दिया गया है, जिससे वह भद्दा भी नजर आ रहा है। उधर, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के स्थानीय सहायक अभियंता अरविंद त्यागी का कहना है कि नमी के कारण सिंथेटिक में हवा आ गई है। मरम्मत कराकर कोर्ट को ठीक कराया जाएगा।
 
बंद कर दिया बैडमिंटन हॉल का इमरजेंसी गेट
स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन हॉल का जीर्णोद्धार और चार कोर्ट बनाए गए हैं। खेल अधिकारियों की भी मानें तो कोर्ट बेहद अच्छी गुणवत्ता के बनाए गए हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों ने एक बड़ी गलती यह कर दी है कि हॉल का इमरजेंसी गेट बंद कर दिया, जबकि पूरा कोर्ट प्लास्टिक और लकड़ी से बना है। जिसमें कभी आग लगने की घटना हो सकती है। ऐसे में चार कोर्ट वाले हॉल के लिए केवल आठ फीट का एक गेेट अधिकारियों को खटक रहा है। विभाग ने इमरजेंसी गेट खोलने तथा अग्निशमन यंत्र लगवाने की मांग स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से की है। इस संबंध में भी खेल विभाग ने पत्र लिखा है।
 
खेल अधिकारी ने जताई नाराजगी
खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की ओर से पैक्सफेड के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा है, जिसमें लिखा गया है कि आपके द्वारा बनाया गया कोर्ट मात्र दस से 15 दिन में उखड़ गया है। यह खिलाड़ियों और सरकार के लिए दुख की बात है कि निम्न कोटी के बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण आपकी एजेंसी के द्वारा किया गया है। ऐसी स्थिति में खेल विभाग आपकी एजेंसी से भविष्य में कोई निर्माण कार्य नहीं कराना चाहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें